Dark Mode
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ने की पांच प्रतिज्ञा

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ने की पांच प्रतिज्ञा

मित्रपुरा. मित्रपुरा तहसील मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मित्रपुरा में शुक्रवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मेरी छात्राएं एवं महिलाए ग्रामवासी अपने-अपने खेतों एवं घरों में से लाई गई मिट्टी हाथ में लेकर पांच प्रतिज्ञाएं की वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अमृत वाटिका निर्माण 75 अलग-अलग औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की प्रतिज्ञा शामिल कि गई। छात्र-छात्राओं को पांच प्रतिज्ञा मित्रपुरा सरपंच लालाराम मीणा ने दिलाई। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता चंद्रभान सिंह राजावत ने बताया कि  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरा देश मेरी माटी अभियान के तहत शहीदों को नमन किया और स्कूल में वीरो की पट्टिका का निर्माण करवाया गया मिटी हाथ मे लेके शहीदों के सम्मान की शपथ ली गयी। देश को आजाद करने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों की गाथाओ के बारे में बताया। इस मौके पर जगदेव सिंह, जुगनू महावर, मदन मोहन, दामोदर बिंदल, हनुमान सैन, हंसराज मानपुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व मित्रपुरा ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!