Dark Mode
राज्य स्तरीय स्काउट गाइड पुरस्कार समारोह

राज्य स्तरीय स्काउट गाइड पुरस्कार समारोह

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे चयनित विधायकों, कलेक्टर्स एवं अन्य को करेंगे सम्मानित राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा समारोह

जयपुर। बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 09 बजे राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह जयपुर के जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड के राज्य प्रशिक्षण केन्द्र पर समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल एवं स्काउट संगठन के संरक्षक श्री हरिभाऊ बागड़े की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। इस अवसर पर सिरोही विधायक श्री ओटाराम देवासी, दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित अन्य विधायक एवं पूर्व विधायकों की उपस्थिति रहेगी। राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष स्काउट गाइड का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह माननीय राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में ही आयोजित होता है। जिनका प्रेरणास्प्रद उद्बोधन बालक-बालिकाओं में देश के प्रति समर्पण के भाव एवं उज्ज्वल भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करता है।इस अवसर पर माननीय राज्यपाल अपने कर कमलों से विधायक देवासी, वीरेन्द्र सिंह, सुरेश मोदी, जिला कलक्टर चूरू अभिषेक सुराना, बांसवाड़ा के कलक्टर इंद्रजीत यादव सहित लगभग 30 समाजसेवी एवं कार्मिकों को ‘धन्यवाद बैज’ एवं ‘मेडल ऑफ मेरिट’ से सम्मानित करेंगे। इनके साथ ही इस वर्ष के राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण स्काउट गाइड को राज्यपाल स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। राज्य सचिव डाॅ. पी.सी. जैन ने बताया कि समारोह में प्रदेश के लगभग 500 स्काउट गाइड व रोवर रेंजर सहभागिता कर अपनी संस्कृति, प्रशिक्षण एवं कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!