Dark Mode
श्रीगंगानगर: गृह रक्षा विभाग द्वारा मैराथन दौड़ व रैली का आयोजन

श्रीगंगानगर: गृह रक्षा विभाग द्वारा मैराथन दौड़ व रैली का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान गृह रक्षा विभाग का स्थापना दिवस 6 दिसम्बर 2025 का समारोह कार्यक्रम (1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर 2025) मनाया जाना है। इसके अंतर्गत अर्बन व बोर्डर होमगार्डस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को मैराथन दौड़ व रैली का आयोजन किया गया। इसे सीमा गृह रक्षा दल श्रीगंगानगर कार्यालय प्रांगण से गण समादेष्टा गृह रक्षा दल के श्री महेन्द्र सिंह एवं उप समादेष्टा श्री प्रदीप कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बॉर्डर होम गार्डस कार्यालय से रवाना होकर एसपी ऑफिस, महाराजा गंगासिंह चौक, गौल बाजार, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए वापिस बॉर्डर होमगार्डस कार्यालय में समापन किया गया। इस दौरान कम्पनी कमाण्डर श्री नत्था सिंह, प्लाटून कमाण्डर श्री काशी राम, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री रविप्रकाश, श्री पूर्ण राम, श्री रामस्वरूप् गढवाल आरक्षी वाहन चालक, अन्य स्टाफ व स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!