Dark Mode
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष चरण सोमवार से

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष चरण सोमवार से

चूरू। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार, 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक विशेष चरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ वीर शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव तथा वंदे मातरम् के इतिहास से जुड़े हुए वीरों/योद्धाओं को केन्द्रित कर विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों को सम्मिलित किया जाएगा। आमजन को http://www.vandemataram150.in पर सिंग अलॉन्ग और सेल्फी फीचर का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गई है।आमजन की भागीदारी और पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे मातरम वेबसाइट पर वंदे मातरम् एक्टिविटी से जुड़ी सेल्फी लेने, फोटो और छोटे वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ जिला मुख्यालय, स्थानीय निकाय क्षेत्रों और तहसील स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!