Dark Mode
विशेष अभियान : पेयजल व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

विशेष अभियान : पेयजल व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

चूरू। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल के मध्यनजर जिले में समुचित पेयजल आपूर्ति हेतु रविवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारियों व पीएचईडी अधिकारियों ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया। पीएचईडी एसई चुन्नी लाल ने रतनगढ़ शहर में शहरी जलापूर्ति एवं आकस्मिक कार्यों का निरीक्षण किया गया, वहीं अधीक्षण अभियंता (परियोजना) रमेश कुमार राठी ने चूरू-बिसाऊ पेयजल परियोजना के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले में हैंडपंपों, पंप हाउस, जल स्रोतों की कार्यशीलता की गहन जांच की गई तथा खराब पाए गए हैंडपंपों, पाइपलाइन लीकेज आदि की मौके पर ही त्वरित मरम्मत सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन रविवार को चूरू जिले में विभिन्न पेयजल योजनाओं के माध्यम से जलापूर्ति, जल जीवन मिशन, अमृत योजना एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों की की स्थिति का आकलन किया गया तथा अभियान अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों एवं जलदाय विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 36 पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया तथा 62 ट्यूबवेल, हैंडपंप एवं लीकेज मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक संपादित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!