Dark Mode
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त

दक्षिण फ्लोरिडा में एक छोटा विमान शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान एक प्रमुख अंतरराज्यीय राजमार्ग और रेल पटरियों के पास पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे गिर गया। संघीय विमानन प्रशासन ने विमान की पहचान सेसना 310 के रूप में की है। बोका रैटन अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी तीन लोगों की इस हादसे में मौत हो गई और जब विमान जमीन पर गिरा तो उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बोका रैटन के मेयर स्कॉट सिंगर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!