Dark Mode
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 हेतु ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 हेतु ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

चूरू। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरनिकाय आम चुनाव-2026 के लिए रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में (आपणी योजना) ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना निर्वाचन मशीनरी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का उद्देश्य ईवीएम मशीनों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से बूथवार आवंटन सुनिश्चित करना है। ईवीएम के रेंडमाइजेशन से लेकर उनके सुरक्षित परिवहन, भंडारण एवं मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अर्पिता सोनी ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान जिले के नगरीय निकायों चूरू, सरदारशहर, सुजानगढ़, राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर व बीदासर के लिए निर्वाचनों हेतु आवंटित ईवीएम मशीनों का बूथवार आवंटन किया गया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की कमीशनिंग, उसकी प्रक्रिया एवं संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीना, सीईओ श्वेता कोचर, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, नारायण बेनीवाल, असलम खोखर, डॉ राहुल कस्वां, ओमप्रकाश खेजड़ा सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व नगरनिकाय निर्वाचनों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!