Dark Mode
गोल्ड-सिल्वर ETF में रिकॉर्ड पैसा, AUM 3 लाख करोड़ पार

गोल्ड-सिल्वर ETF में रिकॉर्ड पैसा, AUM 3 लाख करोड़ पार

मुंबई। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का भरोसा गोल्ड और सिल्वर ETF पर बढ़ता नजर आ रहा है। एएमएफआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के अंत तक इन दोनों फंड्स का कुल AUM 3 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

महज पांच महीनों में इन फंड्स की संपत्ति लगभग तीन गुना बढ़ी है। अगस्त 2025 में जहां AUM करीब 1 लाख करोड़ रुपये था, वहीं जनवरी तक यह 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। इस दौरान सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, फिर भी निवेशकों का रुख मजबूत बना रहा।

जनवरी में गोल्ड ETF में 24,039 करोड़ रुपये और सिल्वर ETF में 9,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। कुल मिलाकर 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन दोनों में डाली गई, जो इसी महीने इक्विटी फंड में आए निवेश से भी अधिक रही।

निवेशकों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। गोल्ड ETF के फोलियो 80 लाख से बढ़कर 1.14 करोड़ हो गए, जबकि सिल्वर ETF में यह संख्या 11 लाख से बढ़कर करीब 48 लाख तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक अनिश्चितता के दौर में निवेशक पोर्टफोलियो को संतुलित करने के लिए कीमती धातुओं का सहारा ले रहे हैं। सलाह दी जा रही है कि कुल निवेश का 10-15 प्रतिशत हिस्सा सोना-चांदी में रखा जाए और निवेश एकमुश्त की बजाय चरणबद्ध तरीके से किया जाए।

वहीं, ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीमों का AUM जनवरी अंत तक 34.86 लाख करोड़ रुपये और डेट स्कीमों का 18.90 लाख करोड़ रुपये रहा। बाजार की अस्थिरता के बावजूद एसआईपी के जरिए निवेश का सिलसिला जारी है, जिससे लंबी अवधि के भरोसे को बल मिल रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!