आरबीआई ने वीआरआर के जरिए सिस्टम में डाली 79,256 करोड़ की नकदी
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकिंग प्रणाली में एकदिवसीय ‘वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये 79,256 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली है। आरबीआई के अनुसार यह धनराशि 5.26 फीसदी की ‘कट-ऑफ’ और भारित औसत दर पर डाली गई। यह राशि एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में काफी कम रही। अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी में तेज गिरावट आई है।दरअसल, बैंकिंग प्रणाली में 23 मार्च तक नकदी का घाटा करीब 65,395.64 करोड़ रुपये आंका गया है। इससे पहले 20 मार्च को रिजर्व बैंक ने तीन दिन की वीआरआर नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 25,101 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली थी। केंद्रीय बैंक ने 17 मार्च को 7 दिन की वीआरआर नीलामी के जरिए 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी। इसके अलावा, जनव 2026 से अब तक आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद के माध्यम से बैंकिंग प्रणली में 3.50 लाख करोड़ रुपये की स्थायी नकदी डाली है।