Dark Mode
राकेश अकेडमी ने चिड़ावा को, पिलानी ने सूरजगढ़ को हराया

राकेश अकेडमी ने चिड़ावा को, पिलानी ने सूरजगढ़ को हराया

पिलानी. कस्बे में बस स्टैण्ड के पास एल एन बिरला स्टेडियम में खेली जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले मैच में राकेश क्रिकेट अकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोंटी के 97 रनों की बदौलत 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिड़ावा इलेवन 90 रन रन ही बना पाई। 46 रन बनाने के साथ 5 विकेट लेने वाले कप्तान रजनीश को मैन ऑफ द मैच तथा विकास को बेस्ट कैच ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उमेश सिंह ने बताया कि दूसरे मैच में पिलानी टाइगर्स ने पहले खेलकर 119 रन बनाए। विश्वास ने 27 रन की पारी खेली। जिसके जवाब में बरासिया कॉलेज सूरजगढ़ 60 रनों पर ऑल आउट हुआ। 28 रन और दो विकेट लेने वाले अरुण को मैन ऑफ द मैच व मयंक को बेस्ट कैच ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व पार्षद विकास सोनी के आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। एलएन बिरला खेल मैदान की भव्यता देखते ही मन को अत्यधिक आकर्षित करती है चारों तरफ का सुंदर वातावरण एवं दर्शकों के द्वारा कड़ाके की धूप मैं खेल का आनंद लेते हुए पाया गया बिरला स्कूल के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह एवं वसर अवस्थी जी ने बताया कि खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाना एवं खेल का संचालन क्रिकेट प्रतियोगिता कैप्टन एवं शिक्षकों के द्वारा हर एक पर पहनी नजर बनाए रखे हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!