Dark Mode
राजस्थान दिवस-2026: 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

राजस्थान दिवस-2026: 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कोटा। राजस्थान दिवस समारोह 2026 अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की गतिविधियां का आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया कि 14 से 19 मार्च तक जिले में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यालयों, मार्गों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 मार्च को एनसीसी, एनएसएस, रनर्स क्लब, प्लेयर्स, आरएसी, राजस्थान पुलिस के सहयोग से ‘विकसित रन’ करवाई जाएगी। ‘राजस्थान को जानें’ डिजिटल क्विज रजिस्ट्रेशन अंतर्गत क्विज में भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। ओडीओपी मेल व प्रदर्शनी के लिए कोटा डोरिया के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओडीओपी उत्पाद के प्रचार-प्रसार के लिए फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। 16 मार्च को राजस्थान ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस एवं राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज का आयोजन सभी विद्यालयों, महाविद्यालयां, विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में आयोजित करवाया जाएगा। उद्योगपतियों के साथ संवाद, ग्राउण्ड ब्रेकिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण करेंगे। 18 मार्च को ‘किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस’ एवं देवस्थान विभाग में सूचीबद्ध किसी एक राजकीय मंदिर में आरती का आयोजन करवाया जाएगा तथा 19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह एवं सायंकाल में जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्य का आयोजन करवाया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!