Dark Mode
स्टोक्स के बल्लेबाजी क्रम पर उठे सवाल, पूर्व दिग्गज ने जताई हैरानी

स्टोक्स के बल्लेबाजी क्रम पर उठे सवाल, पूर्व दिग्गज ने जताई हैरानी

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स के बल्लेबाजी क्रम में नंबर सात पर आने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मार्क बुचर ने विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, "उन्हें सातवें नंबर पर आने की क्या जरूरत है? मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे हैरानी है कि क्या यह इसलिए किया गया है क्योंकि स्टोक्स ने फैसला किया है, मैं हमारा सबसे अच्छा गेंदबाज हूं, मैं नई गेंद लूंगा। मेरे हिसाब से हमारे पास जो खिलाड़ी मौजूद हैं, उनमें यह श्रेष्ठ विकल्प है।" उन्होंने कहा, "मैं बहुत पहले अस्सी के दशक के बारे में सोच रहा हूं जब इयान बॉथम दुनिया में छाए हुए थे, और अक्सर वह टेस्ट टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे और गेंदबाजी की शुरुआत करते थे। वह हर चीज में छाए रहते थे। मैं बेन को छठे नंबर पर देखना पसंद करूंगा।" स्टोक्स के सातवें नंबर पर आने पर अपने यकीन न होने के बारे में आगे बात करते हुए, बुचर ने कहा, "जब वह स्किल और टेम्परामेंट के मामले में अच्छा खेल रहा होता है, तो वह ऑर्डर के आस-पास के खिलाड़ियों को संतुलन देता है। हमें नहीं पता कि एमिलियो क्या करने वाले हैं। रूट नंबर 4 पर टेस्ट में नियमित खेल रहे हैं। स्टोक्स नंबर छह पर खेलते रहे हैं। जेमी स्मिथ नंबर सात पर बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्टोक्स ने अगर कोई दूसरा रोल करने का फैसला न किया हो, जैसे नई गेंद लेना, तो मुझे यह समझ नहीं आता कि उन्हें 7 नंबर पर क्यों आना है।" बुचर ने लॉर्ड्स टेस्ट में जोफ्रा आर्चर के न होने पर भी हैरानी जताई। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!