प्रांजल गोरा ने किया इसरो का शैक्षणिक भ्रमण
सीकर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इण्डिस्ट्रियल रिसर्च, सीएसआईआर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन परीक्षा, कैम्प-नास्टा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के छात्र प्रांजल गोरा को देश की सबसे बड़ी अंतरिक्ष विज्ञान संस्था इसरो में शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिला है। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रांजल इसरो के वैज्ञानिकों से रूबरू हुए एवं इसरो की वैज्ञानिक गतिविधियों, अनुसंधान एवं भावी अंतरिक्ष योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विजिट के दौरान प्रांजल को स्नातक डिग्री के बाद इसरो ज्वॉइन करने का भी ऑफर मिला है। प्रांजल मूलत: चंदपुरा, सीकर का निवासी है। प्रांजल के पिता मनोज गोरा सीकर शहर में दवा व्यापारी है एवं माता अनिता गोरा ब्यूटीशियन है। प्रांजल की इस सफलता पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने प्रांजल एवं अभिभावकों को बधाइयां दी। शहर के प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों ने भी प्रांजल की सफलता पर बधाईयां दी है।