Dark Mode
पीएम मोदी ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, संकल्पों को लेकर कही खास बात

पीएम मोदी ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, संकल्पों को लेकर कही खास बात

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि उल्लास और विश्वास से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा लाए और उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संदेश साझा करते हुए लिखा, "आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।" उन्होंने सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और सफलता की कामना भी की।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। अपने संदेश में उन्होंने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को विजयादशमी की बधाई दी और इस पर्व को धर्म तथा नैतिक आचरण की जीत का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्रीराम को धर्म और नैतिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है। रावण पर उनकी विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म तथा न्याय की जीत का संदेश देता है। यह पर्व लोगों को सत्य, कर्तव्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों से भारतीय संस्कृति और विरासत के उच्च आदर्शों को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर सभी को विकसित भारत और समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!