Dark Mode
फलौदी : बाल अकादमी विद्यालय में स्पेक्ट्रम प्रदर्शनी, बच्चों की प्रतिभा ने बटोरे खूब सराहना

फलौदी : बाल अकादमी विद्यालय में स्पेक्ट्रम प्रदर्शनी, बच्चों की प्रतिभा ने बटोरे खूब सराहना

फलौदी। उपखण्ड के खीचन गाँव स्थित बाल अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय खीचन में विज्ञान, गणित एवं कला विषयों पर आधारित स्पेक्ट्रम प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रदर्शनी में जिले के चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने नवाचार व सूक्ष्म कौशलों का परिचय देते हुए आकर्षक मॉडल एवं उपकरण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के.सी. जैन एवं श्रीमती नीरज कंवर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने तिलक व माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को मंगलमय बनाया। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावकों व आगंतुकों ने बच्चों द्वारा निर्मित मॉडलों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा। इस अवसर पर एच.बी.एस. ट्रस्ट, परिवहन विभाग के अधिकारी, श्रीमती लक्ष्मी कटारिया, मीनाक्षी गोलेच्छा एवं तपस्या सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी के परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोपहर तीन बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीमान प्रकाशजी छंगाणी एवं श्रीमान हरजेशजी शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बच्चों के पुरस्कृत होते ही उनके चेहरों पर उत्साह व खुशी झलक उठी। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत व लगन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के निदेशक वीरेन्द्र जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य श्रीमान हेमंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर संस्था की प्रगति की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!