फाग उत्सव मनाया, फूलों की खेली होली
नवलगढ़ . श्री राम शरणम् नवलगढ़ द्वारा फागोत्सव मनाया गया इसके अंतर्गत फूलों की होली, विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम एवं बांसुरी वादन पर धमाल का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक अमृतवाणी पाठ किया गया उसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक धमाल की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गायकार सूर्यकांत चोटिया ने कानूड़ा लाल घड़लो म्हारो, भीम सिंह बडगूजर व सुरेश शर्मा नुआवले ने गर जोर मेरो चाले हीरे मोत्या से नजर उतार दूं जैसी कई शानदार प्रस्तुतियां पेश की बासुंरी वादक सरवन बगड़ी ने बहुत ही सुंदर बांसुरी वादन किया और ढप पर सुरेंद्र शर्मा अरुण जांगिड़, ललित जागिड़ रहे । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में माताओं बहिनों ने फूलो की होली खेली फागोत्सव में गोपीराम पाटोदिया, महेश कुमार मिश्रा, सीताराम घोडेला, मुरली मनोहर चोपदार, योगेंद्र मिश्रा, बाबूलाल शर्मा, कमल पंवार, पंडित राजेश शर्मा, तरुण मिन्तर, यश मिश्रा, ऋषिराज, एस.एन त्रिपाठी, दीपक शर्मा, मयंक शर्मा, शिवम मिश्रा, शुभम जांगिड़ सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।