Dark Mode
पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू, राजस्थान सरकार की आधिकारिक साइट से करें प्राप्त

पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू, राजस्थान सरकार की आधिकारिक साइट से करें प्राप्त

नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की ओर से राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र (RSSB Patwari Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।


नोटिफिकेशन में दी गई ये डिटेल
बोर्ड की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी उम्मीदवार 13 अगस्त से अपनी SSO ID से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। किसी भी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट के साथ ही नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
सबसे पहले यूआरएल https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard को गूगल में डालें।
वेबसाइट पर Get Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब पटवारी भर्ती के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें।
अब स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Link


परीक्षा तिथि एवं टाइमिंग
राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम 17 अगस्त 2025 को राज्य के 38 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।


समय का रखें विशेष ध्यान
आरएसएसबी की ओर से सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पूर्व केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा कक्ष में एंट्री बंद कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी केंद्र पर एडमिट कार्ड प्रति एवं एक फोटोयुक्त ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के बिना आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!