Dark Mode
पश्मीना रोशन ने शेयर कीं फिल्म के सेट से झलकियां

पश्मीना रोशन ने शेयर कीं फिल्म के सेट से झलकियां

मुंबई। पश्मीना रोशन इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके शूटिंग रूटीन की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
शेयर की गई तस्वीरों में पश्मीना शूट के बीच अपनी वैनिटी वैन में नजर आ रही हैं। मेकअप रूम के कुछ कैंडिड मोमेंट्स के साथ उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने किरदार और फिल्म की तैयारी में पूरी तरह जुटी हुई हैं। अपनी पोस्ट के साथ पश्मीना ने लिखा है, फिल्म के सेट पर बिताए दिनों से बेहतर कुछ नहीं, लेकिन इस बार का सफर कुछ ज्यादा ही खास है। फ़िलहाल पश्मीना ने फिल्म या अपने किरदार से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनकी इस बात से साफ है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ और पश्मीना रोशन की फ्रेश जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। अपने जबरदस्त एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले टाइगर के साथ पश्मीना की यह जोड़ी दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस प्रोजेक्ट के साथ पश्मीना एक नए जॉनर में कदम रख रही हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ने के साथ सेट से सामने आ रही इन झलकियों ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!