उदयपुर में 3 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव:20 नवंबर को आएगा रिजल्ट
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। उदयपुर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई है। राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य सरकार ने एक देश-एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी।पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का मतदान तीन चरणों में क्रमश: 22 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और 4 नवंबर को होगा। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। उदयपुर जिला परिषद में इस बार 47 वार्ड पिछले चुनाव तक उदयपुर जिला परिषद में 43 सदस्य चुने गए और इस बार सदस्य संख्या बढ़कर 47 हो गई है। उदयपुर में जिला प्रमुख इस बार अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व थी।