शहीद स्मृति दिवस पर हुआ अहिंसा मार्च का आयोजन
वैर . भगतसिंह,राजगुरु,सुखदेव के शहीद स्मृति दिवस पर अहिंसा मार्च का आयोजन उपखंड अधिकारी ललित मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर से अहिंसा मार्च का पथ संचालन कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी पार्क में पहुंचा जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, अहिंसा मार्च का समापन स्कूल में पहुंचकर किया,जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ , अहिंसा मार्च में शहीदों के प्रतिरूप बनाए गए थे व इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया, कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुरेश, विकास अधिकारी एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी सुरेश बागोरिया, प्राचार्य पुष्पेंद्र सहित कई अधिकारी व स्काउट गाइड मौजूद रहे | वहीं किसान प्रदेश कांग्रेश कमेटी के उपाध्यक्ष एवं खाद्य उपभोक्ता सुरक्षा समिति के सदस्य बृजेंद्र चौधरी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की ।