Dark Mode
माय भारत द्वारा नशा मुक्ति पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

माय भारत द्वारा नशा मुक्ति पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ केंद्र श्रीगंगानगर द्वारा शनिवार को डीएवी कॉलेज में ‘नेशनल यंग लीडर्स प्रोग्राम’ के अंतर्गत ‘नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु “नशा मुक्त युवा” रहा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रवृत्तियों से दूर रखना और सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू पूनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। ‘माय भारत’ श्रीगंगानगर की जिला युवा अधिकारी प्राची चौहान के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री शिव कटारिया, रेड आर्ट्स एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी, एन एस एस जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. मधु वर्मा और प्रोफेसर डॉ. शिल्पा चौधरी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव पर विस्तृत चर्चा की। युवा प्रतिभागियों ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किये। डीएवी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय गौड़ की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। समारोह के अंत में कॉलेज के विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और राष्ट्र निर्माण में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान देने का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!