नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक
नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट लेटरल एंट्री (Navodaya Result 2026) घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर की गई है। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स या उनके माता पिता तुरंत ही साइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम की जांच सकते हैं।
इस तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट
सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि वे स्वयं ही मोबाइल के जरिये नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी कैफे आदि पर नहीं जाना है। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां रिजल्ट चेक करने का लिंक एवं स्टेप्स उपलब्ध करवा रहें हैं।
नवोदय विद्यालय रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको "Click here to check the result of Class IX LEST-2026." पर क्लिक करना है।
अब आपको Roll Number एवं Date Of Birth दर्ज करके Check Result बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सफल स्टूडेंट्स को स्कूल में करना होगा रिपोर्ट्स
आपको बता दें कि लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा के जरिये नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में रिक्त रहने वाली सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। जो छात्र परीक्षा में पास हुए हैं उनको अब स्कूल में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा और दाखिला की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एडमिशन के लिए छात्रों को मेडिकली फिट का सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।