Dark Mode
ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

बारां। राज्य सरकार की ओर से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत बटावदा, फूंसरा एवं बैंगना गांव में खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी क्षेत्रपाल सुमन द्वारा ग्राम भ्रमण एवं ग्राम पंचायत भवन में लगभग 100 व्यक्तियों की बैठक आयोजित कर ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम बटावदा एवं बैंगना में ग्राम विकास अधिकारी को गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने के सूचना बोर्ड लगाने के लिए पाबन्द किया। साथ ही गांव में पुरानी रेवडियों को तीन दिवस मंे हटाने के लिए मौके पर ही निर्देशित किया। सहायक विकास अधिकारी बृजमोहन मीणा द्वारा ग्राम पंचायत तुलसां, बामला एवं कलमण्डा का भ्रमण कर अभियान के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का भौतिक सत्यापन कर लाभार्थियों के आवास शीघ्र पूर्ण करने के लिए पाबन्द किया। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर को सायं 7 बजे सभी को घर पर दीप प्रज्वलन करने के लिए प्रेरित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!