Dark Mode
RAJASTHAN : प्रदेश में मानसून की एंट्री, गुरूवार को है 29 जिलों में बरसात का अलर्ट

RAJASTHAN : प्रदेश में मानसून की एंट्री, गुरूवार को है 29 जिलों में बरसात का अलर्ट

कही सड़के डूबी तो कही घंटो भर होती रही बारिश , प्रशासन अलर्ट मोड पर 

 

 

जयपुर . प्रदेश  में मानसून की एंट्री हो गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानसून की एंट्री की घोषणा की। मौसम विभाग ने गुरुवार को 29  जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को रुक-रुककर हल्की बरसात होती रही। सिरोही में सुबह करीब 4 घंटे तक लगातार बरसात हुई। सीकर में दोपहर में 13 एमएम बारिश हुई। उदयपुर, कोटा, पाली, सवाई माधोपुर में भी बारिश हुई। लगातार बरसात से तापमान में भी गिरावट हो रही है। वही गुरूवार को भी भरी बारिश की चेतावनी दे राखी है , आसमान में बादल छाए हुए है , कही बारिश शुरू हो चुकी है  दोपहर तक बारिश हो सकती है , कभी गर्मी तो कभी उमस जैसे हालत बने हुए है , वही इन सब के बीच प्रशासन पुरे तरीके से अलर्ट मोड पर है।  सीकर में पिछले कई दिनों से भरी बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिख रहा है वही अन्य जिलों में भरी बारिश के चलते आमजन को अपने रोजाना के कार्य करने में दिक्कते भी आ रही है।  

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!