Dark Mode
एनडीए, सीडीएस एवं एनए परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

एनडीए, सीडीएस एवं एनए परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

अजमेर। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा रविवार 13 सितम्बर को प्रातः 9 से सायं 6 तक कुल 5 पारियों में होने वाली एनडीए, सीडीएस और एनए द्वितीय 2026 परीक्षा के निर्बाध एवं सफल आयोजन के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए एवं एनए तथा सीडीएस परीक्षा पर्यवेक्षक एवं जेसीआईटी कार्यालय अतिरिक्त सीआईटी रेंज-2 श्रीमती आयुषि शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रभारी परीक्षा शाखा श्रीमती वन्दना खोरवाल सहित समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्थानीय निरीक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परीक्षा आयोजन से संबंधित नियमों एवं क्रियाविधि की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के फेस ऑथेंटिकेशन से संबंधित एप्लीकेशन के उपयोग किए जाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती आयुषि शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र का द्वार बंद होने से पूर्व प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला कर्मचारियों द्वारा कराए जाने तथा फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोग द्वारा जारी समस्त निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए परीक्षा का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!