Dark Mode
चिकित्सा विभाग के वाहन चालक मलकीत सिंह सेवानिवृत्त

चिकित्सा विभाग के वाहन चालक मलकीत सिंह सेवानिवृत्त


हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वाहन चालक के पद पर कार्यरत मलकीत सिंह को सीएमएचओ कार्यालय (स्वास्थ्य भवन) में मंगलवार देर शाम सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस मौके पर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनकी द्वारा दी गई सेवाओं एवं कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर उन्हें पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में सीएएचओ डॉ. ओपी चाहर, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, एसीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, डॉ. ज्योति धींगड़ा सहित सीएमएचओ कार्यालय एवं हनुमानगढ़ ब्लॉक ऑफिस के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर ने कहा कि मलकीत सिंह अपने कार्य के प्रति हमेशा पाबंद रहें। डॉ. चाहर ने कहा कि जिले में स्थानांतरण के बाद मलकीत सिंह ने हर चिकित्सा संस्थान के बारे में उन्हें सही जानकारी दी। उन्होंने कार्य के प्रति कभी भी लापरवाही नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य भवन को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने में भी मलकीत सिंह ने हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। भवन में तैयार हुआ पार्क भी मलकीत सिंह ने ही तैयार किया है। वे दिन में तीन बार यहां पानी देकर पेड़-पौधों की सार-सम्भाल करते हैं। ऑफिस समाप्ति के बाद भी रात आठ बजे तक पेड-पौधों को पानी देकर जाते हैं।
इस अवसर पर मलकीत सिंह ने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद में स्वास्थ्य भवन परिसर में पार्क व पेड़-पौधों की सार-सम्भाल करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मलकीत सिंह ने जिले में अब तक कार्यरत रहे समस्त 14 सीएमएचओ के साथ वाहन चालक के रूप में सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति 20 मई 1998 को हुई थी। उनके पिता स्व. शेरसिंह भी चिकित्सा विभाग में वाहन चालक के पद पर रहे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!