Dark Mode
  रात्रि कालीन कबड्डी के  फाइनल मैच  में मथुरा  ने जीत हासिल की 

  रात्रि कालीन कबड्डी के  फाइनल मैच  में मथुरा  ने जीत हासिल की 

 
 
     
वैर .    भुसावर गेट पर  हो रही  रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का  समापन हो गया,  फाइनल मैच  मथुरा और  ढिरवाडी टीम के बीच हुआ  इस  मुकाबले में  मथुरा की टीम 16 अंक से विजयी रही।मैच के  निर्णायक गोविंद धाकड़ व महेन्द्र सिंह डागुर रहे। मुख्य अतिथि थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने विजेताओं को पुरस्कृत  किया , मुख्य अतिथि भास्कर का मान सिंह सैनी,  पार्षद मुकेश चंद सैनी ने  साफा पहना स्वागत किया गया। इसके अलावा  थान सिंह सैनी द्वारा पार्षद मुकेश चंद सैनी व संयोजक मान सिंह सैनी का भी साफा पहनाकर स्वागत किया, क विशिष्ट अतिथि विक्की  लाटा के द्वारा 5100रूपये, मुकेश सैनी  ₹3100रूपये मानसिंह द्वारा 2100  रुपए कार्यक्रम के लिए दिए गए, अतिथियों ने  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा राजस्थान में पहले कभी नहीं हुआ और ना ही देखा।राजस्थान में अगस्त में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जायेगा। वही कबड्डी प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में  सोहन लाल सैनी, भान सिंह सैनी, राहुल सैनी, छोटू सैनी ,राजेश सैनी, रवि जांगिड़ ,महेश सैनी सहित काफ़ी  संख्या में लोग उपस्थिति रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!