निकाय चुनाव से पहले स्वायत्त शासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 41 अधिकारियों और कार्मिकों के तबादले व पदस्थापन आदेश जारी
जयपुर। राजस्थान के सभी जिलों में होने वाले आगामी नगरीय निकाय आम चुनावों के मद्देनजर स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना और प्रशासनिक कारणों के चलते विभाग ने राजस्थान नगरपालिका सेवा के 41 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ज़ुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालना रिपोर्ट विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी, आयुक्त व उपायुक्त स्तर पर तबादलेशशिकांत शर्मा (वरिष्ठ आयुक्त): आयुक्त, नगर परिषद सीकर से एपीओ निदेशालय। सुरेंद्र यादव (आयुक्त): आयुक्त, नगर परिषद हनुमानगढ़ से एपीओ निदेशालय।लतपाल सिंह (आयुक्त): आयुक्त, नगर परिषद जैसलमेर से एपीओ निदेशालय। हेमाराम (आयुक्त): आयुक्त, नगर निगम भीलवाड़ा से एपीओ निदेशालय। कविता चौधरी (आयुक्त): उपायुक्त, नगर निगम जयपुर से एपीओ निदेशालय। अनिता पहाड़िया (आयुक्त): एपीओ निदेशालय से राजस्व अधिकारी-प्रथम, नगर निगम उदयपुर। राकेश कुमार शर्मा (अधिशाषी अधिकारी-द्वितीय): एपीओ निदेशालय से सचिव, नगर परिषद झुंझुनू।भगवत सिंह (अधिशाषी अधिकारी-द्वितीय): आयुक्त, नगर परिषद बाड़मेर से एपीओ निदेशालय।सीमा चौधरी (अधिशाषी अधिकारी-द्वितीय): एपीओ निदेशालय से सचिव, नगर परिषद टोंक। अधिशाषी अधिकारी (EO) स्तर पर प्रमुख फेरबदलश्याम बिहारी (ईओ-तृतीय): अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका बसेड़ी से एपीओ निदेशालय। नरेश कुमार राठौड़ (ईओ-तृतीय): एपीओ निदेशालय से राजस्व अधिकारी, नगर निगम उदयपुर। पूजा शर्मा (ईओ-तृतीय): एपीओ निदेशालय से अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका किशनगढ़बास।विनयपाल (ईओ-तृतीय): नगरपालिका खुडाला फालना से अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका बाली (पाली)।कंचन राठौड़ (ईओ-तृतीय): नगरपालिका घड़साना से एपीओ निदेशालय। हरिनारायण यादव (ईओ-तृतीय): एपीओ निदेशालय से राजस्व अधिकारी, नगर परिषद किशनगढ़।विष्णु यादव (ईओ-चतुर्थ): एपीओ निदेशालय से राजस्व अधिकारी, नगर परिषद टोंक।