Dark Mode
लोकसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

लोकसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए सदन के वेल तक पहुंच गए।

विपक्ष ने कथित तौर पर जेफरी एपस्टीन से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कोडीन युक्त कफ सिरप से कथित मौतों का मुद्दा उठाते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि किसी की मौत ‘कोडीन’ से नहीं हुई है, इसलिए मुआवजे का प्रश्न ही नहीं उठता। उनके जवाब के दौरान भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके समेत अन्य दलों के विरोध के बीच पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सदन को व्यवस्थित रूप से चलाने की अपील की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई और दोबारा शुरू होने के बाद आवश्यक दस्तावेज पेश किए गए।

लगातार व्यवधान के चलते अंततः सदन की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने संसद परिसर में भी विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!