हिन्दी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जारी मासिक एक्शन प्लान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) आदेशानुसार सोमवार को पीएमश्री बालिका सी. सै. स्कूल, मटका चौक, श्रीगंगानगर में ’’हिन्दी दिवस’’ के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से डिफेन्स काउंसिल चीफ रोहताश यादव ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्राओं को हिन्दी भाषा के महत्व को बताते हुये कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी भाषा को प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान साक्षरता, शिक्षा के अधिकार और कानूनी सेवाओं से संबंधित सूचना एवं शिक्षा संचार सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित छात्राओं को विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नशे के दुष्प्रभाव, पालना घर, शिशु गृह, नागरिकों के मूल अधिकार एवं कानून आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान डिफेन्स काउंसिल अमनदीप चलाना द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिंपल श्री परमवीर सिंह बराड़, व्याख्याता श्रीमती अल्का रानी एवं इंद्रा देवी उपस्थित रहे।