Dark Mode
शीर्ष सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में काॅल सेंटर का शुभारम्भ—प्रशासन को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने हेतु सहकारिता विभाग की नई पहल

शीर्ष सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में काॅल सेंटर का शुभारम्भ—प्रशासन को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने हेतु सहकारिता विभाग की नई पहल

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने अपेक्स बैंक परिसर में काॅल सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड द्वारा सभी सहकारी बैंकों से यह अपेक्षा की गयी है कि वह ग्राहकों की शिकायतों के निवारण के लिए एक टोल फ्री इनकमिंग दूरभाष के माध्यम से एक काॅल सेंटर स्थापित करें। दक ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, फसली ऋण योजना, राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में आ रही कठिनाइयों के निवारण हेतु सहकारिता विभाग द्वारा अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इसमें समस्त कृषक, पशुपालक उक्त योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु आने वाली समस्याओं का काॅल सेंटर पर फोन कर निराकरण करवा सकते हैं। शासन सचिव सहकारिता डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि सहकारिता विभाग एवं समस्त सहकारी संस्थाओं को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए विभाग द्वारा काॅल सेंटर के माध्यम से विभाग की समस्त ऋण योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं आ रही कठिनाईयों का निवारण किया जा सकेगा। इस पहल से सहकारिता विभाग का कृषकों एवं पशुपालकों के बीच विभिन्न ऋण योजनाओं के संबंध में संवाद स्थापित किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, अपेक्स बैंक रणजीत सिंह चूंडावत, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) बलविन्दर सिंह गिल, प्रबंध निदेशक सीसीबी जयपुर ओमप्रकाश जैन एवं बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!