Dark Mode
आमरस पर फिदा हुईं करीना, शेयर की मजेदार पोस्ट

आमरस पर फिदा हुईं करीना, शेयर की मजेदार पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि आम के मौसम में उनका पसंदीदा स्वाद बन गया आमरस है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर बताया कि वह खाने के बाद आमरस का लुत्फ उठाने से खुद को रोक नहीं पातीं।

करीना द्वारा साझा की गई तस्वीर में आमरस से भरा एक कटोरा नजर आ रहा है, जिसे देखकर साफ समझा जा सकता है कि अभिनेत्री ने इसे बड़े चाव से खाया। तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, "खाने के बाद आमरस तो बनता है ना?" उनके इस कैप्शन ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी और पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई।

फिटनेस को लेकर बेहद सजग मानी जाने वाली करीना अक्सर यह साबित करती हैं कि संतुलित जीवनशैली में पसंदीदा चीजों का आनंद लेना भी जरूरी है। वह समय-समय पर अपने खाने-पीने से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिससे उनके फूड लवर अंदाज की झलक मिलती है।

वर्कआउट और योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने वाली करीना हेल्दी लाइफस्टाइल को महत्व देती हैं। वह नियमित रूप से अपनी फिटनेस गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। कई मौकों पर अभिनेत्री बता चुकी हैं कि दाल-खिचड़ी उनका सबसे पसंदीदा कम्फर्ट फूड है।

करीना की फिटनेस यात्रा बॉलीवुड में काफी चर्चित रही है। खासकर फिल्म 'टशन' के दौरान उनका ट्रांसफॉर्मेशन सुर्खियों में रहा, जब उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी वजन कम किया था। उस दौर में उनका 'साइज जीरो' लुक बॉलीवुड में एक बड़ा ट्रेंड बन गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। 'जब वी मेट', 'कभी खुशी कभी गम', 'ओमकारा', '3 इडियट्स', 'बजरंगी भाईजान', 'गुड न्यूज' और 'क्रू' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है।

हाल ही में वह निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई थीं। निजी जीवन में करीना अभिनेता सैफ अली खान के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही हैं और अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ अक्सर परिवार की झलकियां भी साझा करती रहती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!