Dark Mode
जियो बुक 16,499 की कीमत में लॉन्च

जियो बुक 16,499 की कीमत में लॉन्च

कंपनी का दावा- यह भारत का पहला लर्निंग बुक, 4G कनेक्टिविटी के साथ 11.6 इंच की स्क्रीन


नई दिल्ली .  रिलायंस जियो ने सोमवार (31 जुलाई) को भारत में अपना नया JioBook लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला लर्निंग बुक है, जिसकी कीमत 16,499 रुपए रखी है।

लेपटॉप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और रिलायंस डिजिटल में प्री-ऑडर के लिए अवेलेबल है। इसमें 4G कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक 8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टी-टास्किंग सहित अन्य काम कर सकेंगे।'
जियो बुक: स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : जियो बुक में 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर HD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के चारो साइड में चौड़े बेजल्स मिलते हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए ‎2 MP का सिंगल कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर : डिवाइस jio ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर रन करता है। कंपनी ने बताया है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम को लर्निंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
हार्डवेयर : परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में मीडियाटेक 8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB LPDDR4 रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मेमोरी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 256GB तक एक्सपैंड की जा सकती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि लैपटॉप की बैटरी 8 से अधिक घंटे का बैकअप देगी।
कनेक्टिविटी ऑप्शन : कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में ब्लूटूथ, Wi-Fi, ‎दो USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!