Dark Mode
जायल : निक्षय मित्र बनकर बांटे टीबी मरीजों को पोषण किट

जायल : निक्षय मित्र बनकर बांटे टीबी मरीजों को पोषण किट

जायल। ब्लॉक के सुरपालिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम में किट वितरित किए गए। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रतनाराम बिडियासर ने बताया की  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में  31 जुलाई 2025 तक राज्य स्तरीय निक्षयपोषण किट वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सुरपालिया चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल, बजरंग मण्डा, ओमप्रकाश बाटन  की ओर से निक्षय मित्र बनकर 12 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण किया गया व  टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी व टीबी रोगियों की सहायता का संकल्प लिया गया। मरीजों के पोषण के लिए उन्हें खाद्य सामग्री पोषण बास्केट में दाल, चावल, खाद्य तेल, चने, सोयाबीन मंगोड़ी, आदि पोषक दिया गया। इस दोरान ब्लॉक सुपरवाईजर मुकेश बेडा़  ने बताया कि कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, गैर सरकारी संस्थान, राजकीय कर्मचारी, व्यवसायिक संगठन आदि रोगी के हितार्थ नि-क्षय मित्र बनकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनना चाहिए एवं मरीजों को पौष्टिक भोजन करने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं उपचार पश्चात टीबी चैम्पियन बनकर टीबी रोगियों के उपचार पूर्ण करने में सहयोग करना चाहिए। इस दोरान चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश रेहलावत, नर्सिग ऑफिसर रमेश धोजक,नराणी, लैबटैक्निशियन शारदा ईनाणिया, फार्माशिस्ट विश्वजीत मित्रा, सीएचओ रींकू कलीरानी व आशा सहयोगिनी  मरीजों के परिजन भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!