Dark Mode
जयपुर में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर कलेक्टर सख्त

जयपुर में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर कलेक्टर सख्त

जयपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ. रवि शेखावत, द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों पर चर्चा के दौरान चिकित्सा संस्थानों द्वारा एंटीलार्वा एक्टिविटी के निर्देश दिए। साथ ही मौसमी बीमारियों और संस्थानों में आने वाले स्नेक बाईट केसेज की पोर्टल एंट्री के निर्देश भी दिए। आगामी माह में 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जिले में आयोजित होने वाले लेप्रोसी अभियान पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। एनसीडी कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग किए जाने के निर्देश भी दिए।

उन्होने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचरपी) अभियान में गंभीरता से कार्य करने और नियमित निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्टरलाइजेशन, ओरल पिल, अंतरा व पीपीआईयूसीडी के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी उन्होने दिए। लाडो प्रोत्साहन योजना में पेंडिंग केसेज को पूर्ण करने, आभा आईडी बनाए जाने और ओपीडी में स्कैनर से पर्ची निकाले जाने के लिए संबधित को निर्देशित किया। साथ ही उन्होनंे आमजन में एबीडीएम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

एचपीवी टीकाकरण पर चर्चा के दौरान टीकाकरण को अपेक्षित गति अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सम्पूर्ण टीकाकरण पर भी चर्चा हुई और मिसिंग टीकाकरण को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, एनसीडी, आयुष्मान वय वंदन योजना, एएनसी, परिवार कल्याण, मां योजना, मां वाऊचर योजना, संस्थागत प्रसव, पीसीपीएनडीटी योजना, आरबीएसके योजना और टीबी मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गई।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!