अवैध बजरी से भरे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार घायल सीकर भर्ती
उदयपुरवाटी . कस्बे के निकटवर्ती जहाज मावता गांव में मंगलवार को अवैध बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक पर सवार युवक अर्जुनपुरा निवासी ज्ञानचंद पुत्र कृष्ण गुर्जर 30 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से उदयपुरवाटी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सीकर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पंचलगी चौकी इंचार्ज संत कुमार काजला व उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अवैध बजरी से भरे ट्रक को चालक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया वहीं घायल युवक का सीकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक कोई किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया।