Dark Mode
रामनवमी पर भव्य श्रीराम वाहन शोभायात्रा आज

रामनवमी पर भव्य श्रीराम वाहन शोभायात्रा आज

टोंक। जिला मुख्यालय पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति टोंक के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य श्रीराम वाहन शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के संयोजक विजय चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल गांधी खेल मैदान से सुबह 9 बजे प्रारंभ होंकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान गीता मंदिर पहुँचेगी, जहाँ पर श्रीराम की महाआरती कर यात्रा का समापन किया जाएगा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शहर के नागरिकों के द्वारा स्वागत किया जायेगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र राम सबरी की झांकी, भारत माता की झांकी, तेजाजी महाराज, भगवान परशुराम, देवनारायण, महर्षि वाल्मीकि, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगीं ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!