Dark Mode
गर्मी में मिलेगी दमकती त्वचा, बस सेब के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मी में मिलेगी दमकती त्वचा, बस सेब के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में आपकी स्किन ज्यादा देखभाल मांगती है। ऐसे में हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि स्किन की नेचुरल तरीके से भी देखभाल की जा सकती है और इसके लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करना ही काफी है। इन्हीं में से एक है सेब का छिलका। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे सेब को छीलकर खाते हैं और फिर उसके छिलकों को यूं ही बाहर फेंक देते हैं। जबकि इनकी मदद से आप गर्मी में अपनी स्किन केा पैम्पर कर सकती हैं।

दरअसल, सेब के छिलके में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिड होते हैं जो स्किन को ब्राइटन करते हैं और टैनिंग को कम करते हैं। साथ ही साथ, इससे स्किन पोर्स को टाइटन करने में भी मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सेब के छिलके से गर्मी में अपनी स्किन का ख्याल किस तरह रख सकते हैं-

सेब के छिलके से बनाएं स्क्रब
गर्मी के मौसम में सेब के छिलके से स्क्रब बनाया जा सकता है। यह डेड स्किन व टैन हटाता है। साथ ही, स्किन को एक चमक देता है।


आवश्यक सामग्री-
1 चम्मच सेब के छिलके का पाउडर
1 चम्मच चीनी
थोड़ा सा शहद

कैसे बनाये
सबसे पहले सेब के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लो।
अब पाउडर में चीनी व थोड़ा सा शहद डालकर मिक्स करें।
इससे चेहरे पर धीरे से 2-3 मिनट तक मालिश करें।
फिर धो लो।

सेब के छिलके से बनाएं आइस क्यूब
गर्मी में आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है। सेब के छिलके के आइस क्यूब अतिरिक्त तेल व पसीने को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, पोर्स को टाइटन भी करते हैं।


आवश्यक सामग्री
सेब के छिलके
पानी
आइस ट्रे


कैसे बनाये
सेब के छिलके को पानी में डालकर उबाल लीजिये।
अब पानी ठंडा होने दो।
बर्फ की ट्रे में पानी को जमने के लिए रख दें।
मेकअप से पहले सुबह चेहरे पर इससे रब करें।


सेब के छिलके से बनाएं टोनर
यह टोनर ना केवल स्किन को रिफ्रेशिंग लुक देता है, बल्कि यह एक माइल्ड एक्सफोलिएशन की तरह भी काम करता है।


आवश्यक सामग्री-
सेब के छिलके
पानी


कैसे बनाये
सेब के छिलके को पानी में उबाल लीजिये और फिर कुछ देर ठंडा होने दें।
अब इसे छानककर बोतल में स्टोर करें।
फिर कॉटन से स्प्रे करें।
इस टोनर को फ्रिज में 4-5 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!