Dark Mode
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का महा सदस्यता अभियान शुरू

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का महा सदस्यता अभियान शुरू

 
दांतारामगढ़ । राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा महा सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है जो 31 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार छीपा दांता एवं राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह शेखावत ने बताया कि संगठन का यह महा सदस्यता अभियान प्रथम चरण में राजस्थान, हरियाणा ,बिहार, दिल्ली , हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्यों में प्रारंभ किया गया है और उन्होंने बताया कि संगठन में सदस्यता ग्रहण करने के लिए नियमानुसार निर्धारित शुल्क लिया जाएगा जिसके तहत उसको नियुक्ति संबंधित पहचान पत्र आदि प्रदान किए जाएंगे। वही उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े सदस्यों की बेटी की शादी के दौरान 5000 से 50000 का कन्यादान के रूप में आर्थिक सहयोग एवं एजुकेशन कार्ड भी दिया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!