Dark Mode
भर्ती विवाद पर गहलोत ने घेरा सरकार, कहा— युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

भर्ती विवाद पर गहलोत ने घेरा सरकार, कहा— युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियों की घोषणा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े दावे करते हुए 10 हजार भर्तियों की घोषणा की थी, लेकिन अब तक न तो भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई और न ही कोई परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि यह लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि बार-बार भर्ती कैलेंडर बदलना और वादों को अधूरा छोड़ना युवाओं के विश्वास को तोड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में बेरोजगार युवा केवल इंतजार और निराशा का सामना कर रहा है।

गहलोत ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से भर्तियां कर युवाओं को अवसर दिए गए थे, जबकि वर्तमान सरकार इस मामले में विफल रही है।

उन्होंने राज्य सरकार से सवाल किया कि आखिर युवा कब तक इंतजार करेंगे और 10 हजार नौकरियों का वादा कब पूरा किया जाएगा। गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के सपनों के साथ हो रहा यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!