Dark Mode
केंद्रीय कारागृह में गांधी जयंती पर आयोजन -बंदियों की दांडी मार्च झांकी और जेलर के गीत ने जीता दिल

केंद्रीय कारागृह में गांधी जयंती पर आयोजन -बंदियों की दांडी मार्च झांकी और जेलर के गीत ने जीता दिल

श्रीगंगानगर। केंद्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में गांधी जयंती के पावन अवसर पर सत्य और अहिंसा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बंदियों द्वारा तैयार की गई दांडी मार्च की सजीव झांकी रही, जिसने महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह और उनके विचारों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री महावीर प्रसाद मीणा, जेलर श्री हेमराज वैष्णव और चीफ एलएडीसी श्री रोहिताश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक श्री मीणा ने कहा कि "महात्मा गांधी ने कहा था - जैसा आप सोचोगे, वैसा बन जाओगे।" उन्होंने बंदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विचारों की शुद्धता ही जीवन को नई दिशा देती है। सकारात्मक सोच से ही आत्म-सुधार संभव है। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब जेलर श्री हेमराज वैष्णव ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रसिद्ध गीत "संदेशे आते हैं..." की प्रस्तुति दी। उनकी सुमधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का मन मोह लिया। गीत सुनकर कई बंदियों की आंखें नम हो गईं और पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और भावनात्मक जुड़ाव भर दिया। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!