गडरा रोड : अघोषित बिजली कटौती विद्युत विभाग की लापरवाही से पिछले कई दिनों से गडरा रोड कस्बे के लोग परेशान
- नाम मात्र की एफआर टी टीम
- कभी बिजली गुल तो कभी हाई वोल्टेज से घरों में जल रहे उपकरण
गडरा रोड। बाड़मेर जिले कि सीमावर्ती उपखंड गडरा रोड का विद्युत विभाग एक कहावत चरितार्थ कर रहा है अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा की पिछले कई दिनों से लगातार गडरा रोड स्थित ग्रामीण विद्युत आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने पर अधिकारियो का भी जानता को सही जवाब नहीं दिया जा रहा है जब ग्रामीण घोषित विद्युत कटौती के बारे में अधिकारियों से बात करते हैं तो उन्हें सिर्फ एक जवाब मिलता है की एफआर टी टीम लगा रखी है विद्युत लाइन फाल्ट जबकि सात तो यह है कि यहां के अधिकारी राजनीतिक दबाव के कारण एक दूसरे की खींचतान में लगे हुए इतना ही नहीं इनको विद्युत लाइन ठीक करने का या सुपरविजन करने का टाइम तक नहीं मिलता है सुबह अपने कार्यालय समय में जाकर ऑफिस में गपशप मार कर फिर अपने-अपने ठिकाने रवाना हो जाते हैं वहीं कुछ कर्मचारी जो क्षेत्र में रहते हैं उनके भरोसे बड़ा क्षेत्र छोड़ दिया गया है जो कि कर्मचारी या मजदूर वर्कर कम होने के कारण विद्युत लाइन है जस की तरफ पड़ी हुई रहती कुछ विद्युत लाइनों पर आम जनता के लोग विद्युत विभाग का कार्य कर रहे हैं विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए ठेकेदारों को ठेका प्रणाली के जरिए कार्य दे दिया गया है ठेकेदार भी अपने आप में लापरवाह बनकर जीएसएस पर जहां पर 4 से 5 आदमी रखकर लाइनों का मेंटेनेंस एवं देखभाल करने के लिए आदमियों को रखा जाता है लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की सांठ गांठ से प्रत्येक जीएसएस पर एक या दो वर्कर ही लगाकर स्त्री कर खाना पूर्ति करते हैं क्षेत्र में पहले से ही सिस्टम के अनुसार क्षमता से ज्यादा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सुपर स्पेशल एवं अन्य योजनाओं के तहत कृषि कनेक्शन दे दिए गए हैं उसके बावजूद क्षेत्र में भी नियम अनुसार भारी लोड के कनेक्शन पुराने सिस्टम से जोड़ दिए गए हैं जिस सिस्टम पूरा गड़बड़ चुका है क्षमता बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग को लाइट ट्रांसफार्मर की जरूरत है लेकिन अपना स्वार्थ ढूंढने के लिए पुराने ट्रांसफार्मर से कई नए कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं जिससे की विद्युत व्यवस्था पूर्ण तरीके से लड़खड़ा चुकी है आए दिन विद्युत आपूर्ति समय पर नहीं होने से पुरानी लाइनों में कोई न कोई लाइन फाल्ट रहती है जिससे यहां के सहायक अभियंता कार्यालय से और स्थानीय कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारियों का एक जवाब मिलता है जिस भी समय लाइन या विद्युत घोषित कटौती होती है तो जनता के पूछने पर विद्युत लाइन फाल्ट का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी इत श्री कर देते हैं आज गडरा रोड कस्बे में कई ग्रामीणों के विद्युत लाइन बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण कई घरेलू विद्युत उपकरण भी जल चुके इतना ही नहीं क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण क्षमता से भी बढ़कर कृषि कनेक्शन एवं भारी लोड के पुरानी लाइन में कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं जिससे बार-बार लोड नहीं उठाने से विद्युत लाइन में ठप रहती है।
इनका कहना- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता सुरेश कुमार जाटोलिया का कहना है कि विद्युत लाइन फाल्ट होने से तथा नया ट्रांसफार्मर लगाने के कारण विद्युत समस्या आ रही है तुरंत ठीक करवाने का कार्य किया जा रहा है कनिष्ठ अभियंता के स्थानांतरण के बाद कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता का अता पता तक भी नहीं है।