Dark Mode
रिजर्व पुलिस लाईन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रिजर्व पुलिस लाईन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में जेएनयू सुपर हॉस्पिटल जगतपुरा और दाना शिवम हार्ट एवं सुपर स्पेशिलिस्टी हॉस्पिटल विद्याधर नगर की तरफ से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कॉवट ने बताया कि चिकित्सा शिविर में जेएनयू सुपर हॉस्पिटल जगतपुरा के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम सुन्दर के निर्देशन में एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट, मूत्र, गुर्दा, व पथरी रोग, हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण फिजिशियन, शल्य चिकित्सक, ईएनटी, नेत्र, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी। चिकित्सा शिविर में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने विजिट कर सभी पुलिसकर्मियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार दाना शिवम हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विद्याधर नगर जयपुर के निदेशक व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार गर्सा व उनकी टीम के द्वारा हृदय, मस्तिष्क, अस्थि, ईएनटी, जनरल फिजिशियन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर परामर्श व सभी प्रकार की खून की जांच निःशुल्क की गई। चिकित्सा शिविर में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था डॉ. राजीव पचार ने स्वास्थ्य जांच करवाकर बताया कि जवानों के द्वारा 24 घंटे ड्यूटी की जाती है। अतः हमारा दायित्व है कि समय-समय पर इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में उत्साह पूर्वक लाभ प्राप्त किया। समस्त अधिकारी—कर्मचारियों की ईसीजी, डेंटल चेकअप, आँखों की जाँच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच की जाकर हाथों-हाथ परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा, लखन मीणा एवं पुलिस निरीक्षक सपना पुनिया ने सफलतापूर्वक करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!