राज्य स्तरीय बास्केटबॉल छात्र 17/19 आयुवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची चार-चार टीमें सुपरलीग मुकाबलों में देखने को मिले रौमांचक मैच
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 आयुवर्ग छात्र क्रीडा प्रतियोगिता में शनिवार को सुपरलीग मुकाबले हुए, रौमांचक मुकाबलों में खिलाडियों एवं टीमों की कडी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि खिलाडियों के लिए रहने, खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगातार भामाशाहों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजय कुमार शर्मा, निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राउमावि आलनपुर प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा एवं संयोजक ने भी खेल मैदानों में पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि शनिवार को खिलाडियों एवं आयोजन से जुडे समस्त कार्मिकों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्याे की ओर से की गई है।
परिणाम पुलिस लाइन मैदान
17 वर्ष में चुरु बनाम सिरोही में सिरोही 20-00 से , श्री गंगानगर बनाम करौली में श्री गंगानगर 34-10 से, कोटपूतली बहरोड़ बनाम जोधपुर में जोधपुर 07-25 से, संलूबर बनाम ब्यावर में ब्यावर 07-21, बीकानेर बनाम उदयपुर में बीकानेर 61-25 से 19 वर्ष में कोटपूतली बहरोड़ बनाम जैसलमेर में जैसलमेर 41-45 से एवं बालोतरा बनाम जोधपुर में जोधपुर टीम 20-41 से विजेता रही
फतेह पब्लिक स्कूल मैदान
17 वर्ष में हनुमानगढ़ बनाम सवाईमाधोपुर में हनुमानगढ़ 27-09 से, झुंझुनूं बनाम नागौर में झुंझुनूं 14-04 से, फलौदी बनाम सवाईमाधोपुर में सवाईमाधोपुर 19-21 से, हनुमानगढ़ बनाम टोंक में हनुमानगढ़ 22-21 से, नागौर बनाम सिरोही में सिरोही 02-08 से 19 वर्ष में बूंदी बनाम सत्र पर्यन्त उदयपुर में बूंदी 22-1 से , सत्र पर्यन्त देवगढ़ बनाम जालौर में देवगढ़ 29-08 से एवं श्री गंगानगर बनाम संलूबर में श्री गंगानगर टीम 20- 00 से विजेता रही
दशहरा मैदान पूर्व
17 वर्ष में खेल छात्रावास सीकर बनाम बूंदी में सीकर 35-05 से, सत्र पर्यन्त सीकर बनाम पाली सीकर 52-32 से, बाड़मेर बनाम जैसलमेर बाड़मेर 36-21 से,डीग बनाम चित्तौड़गढ़ में चित्तोडगढ 04-28 से, भरतपुर बनाम बूंदी में बूंदी 07-14 से
19 वर्ष में सीकर अकादमी बनाम पाली में सीकर अकादमी 60-56 से, खेल छात्रावास सीकर बनाम जोधपुर में जोधपुर 23-39 से एवं बाड़मेर बनाम झालावाड़ में बाड़मेर 35- 06 से विजेता रही
दशहरा मैदान पश्चिम
17 वर्ष में जयपुर प्रथम बनाम अजमेर में जयपुर प्रथम 26-15, कोटा बनाम सीकर में सीकर 28-49 से, जयपुर द्वितीय बनाम खैरथल तिजारा में जयपुर द्वितीय 15-06 से, झालावाड़ बनाम भीलवाड़ा में भीलवाड़ा 00-02 से, बालोतरा बनाम अजमेर में अजमेर 4-13 से, 19 वर्ष जयपुर प्रथम बनाम उदयपुर जयपुर द्वितीय बनाम करौली में जयपुर द्वितीय 20-11 से, कोटा बनाम जैसलमेर अकादमी में कोटा 73-38 से एवं सीकर बनाम खैरथल तिजारा टीम विजेता रही।
सैंट एसंलम स्कूल मैदान
19 वर्ष में फलोदी बनाम टोंक में टोंक 11-25 से, डूंगरपुर बनाम अजमेर में अजमेर 30-42 से , बांसवाड़ा बनाम झुंझुनूं में झुंझुनूं 31-50 से , भीलवाड़ा बनाम अजमेर में भीलवाड़ा 48-24 से , डूंगरपुर बनाम बीकानेर में बीकानेर 20-38, हनुमानगढ़ बनाम टोंक में हनुमानगढ़ 25-18 से, सवाईमाधोपुर बनाम चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ 26-35 से एवं फलौदी बनाम हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ 09 -20 से विजेता रही। प्रतियोगिता संयोजन विद्यालय की शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया कि रविवार से सुपर लीग मैचों का आयोजन होगा। सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच नॉक आउट तरीके से खेले जाएंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में 5 वें से 8वें स्थान के लिए भी मैच आयोजित होगे।