Dark Mode
वैभव गहलोत के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को भोजन एवं फल वितरित

वैभव गहलोत के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को भोजन एवं फल वितरित

जयपुर। पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर 5 पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय शोध छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में जरूरतमंदों को भोजन एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर वैभव गहलोत स्वयं उपस्थित रहे तथा अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं फल वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भी फल एवं भोजन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का संदेश देते हुए सभी ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!