Dark Mode
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच अमरीकी नौसैनिकों की मौत

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच अमरीकी नौसैनिकों की मौत

अमरीका के कैलिफोर्निया में एक भीषण दुर्घटना हो गई है। एक हेलिकॉप्टर हादसे में पांच नौसैनिकाें की मौत हो गई है। यूएस मरीन कॉर्प्स ने गुरुवार को पुष्टि की कि मंगलवार को कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच नौसैनिकों की मौत हो गई। नौसैनिक एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मारे गये थे। सेना ने कहा कि सीएच-53ई सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर मंगलवार को नेवादा में क्रीच एयर फोर्स बेस से मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमरीकी मरीन कॉर्प्स ने बताया है कि छह फरवरी 2024 को सीएच-53ई हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद तीसरी मरीन एयरक्राफ्ट विंग के मरीन एयरक्राफ्ट ग्रुप 16 के मरीन हेवी हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन 361 के पांच नौसैनिकों की मौत की पुष्टि की जाती है। वर्तमान में उनके अवशेष तथा उपकरण बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। दुर्घटना की जांच चल रही है। गौरतलब है कि मरीन कमांडोज को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैनिकों में से एक माना जाता है। अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, "हम उनके परिवारों, उनके स्क्वाड्रन और यूएस मरीन कॉर्प्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं क्योंकि हम अपने देश के पांच बेहतरीन योद्धाओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!