Dark Mode
मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

श्रीगंगानगर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संपादन हेतु सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन के माध्यम से चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में कुल 479 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम प्रशिक्षण हेतु विभिन्न राजकीय विभागों में कार्यरत कार्मिकों का चिन्हीकरण किया गया। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा निर्मित ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, श्री मलकीत सिंह, श्री अजय मेहता, श्री गगनदीप सिंह मान, श्री सुनील कुमार जग्गा सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय आम चुनाव 2026 के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार सुनिश्चित की जा रही हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!