Dark Mode
डुकाटी डायवेल V4 भारत में लॉन्च

डुकाटी डायवेल V4 भारत में लॉन्च

क्रूजर बाइक में डिजिटल TFT डिस्प्ले और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स, कीमत ₹25.91 लाख


नई दिल्ली . लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड डुकाटी इंडिया ने अपनी क्रूजर बाइक डायवेल V4 मोटरसाइकिल लॉन्च की है। बाइक 5 इंच के डिजिटल TFT डिस्प्ले और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स के साथ आती है।

कंपनी ने भारत में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 25.91 लाख रुपए रखी है। नई डायवेल V4 की डिलीवरी नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के सभी डुकाटी स्टोर्स पर जल्द शुरू की जाएगी। इटालियन ऑटो कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया है।डुकाटी डायवेल V4: इंजन और पावर
डायवेल V4 की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है जो ब्रांड के लाइनअप में शामिल पैनिगेल, स्ट्रीटफाइटर और मल्टीस्ट्राडा में आता है। इसमें 1,158cc का चार सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10,750rpm पर 168 hp की पावर और 7,500rpm पर 126 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। ट्रांसमिशन बाय डायरेक्शनल क्विकशिफ्टिंग के साथ आता है। इसके साथ मोटरसाइकिल में तीन पावर मोड के साथ-साथ चार राइडिंग मोड, स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और वेट मिलते हैं। इस इंजन को हर 60 हजार वॉल्व क्लीयरेंस की जरूरत होती है।न्यू डिजाइन LED हेडलाइट और दो कलर ऑप्शन
डुकाटी डायवेल V4 को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें डुकाटी रेड और थ्रिलिंग ब्लैक शामिल है। मोटरसाइकिल को पावर क्रूजर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें घोड़े की नाल के आकार के LED DRLs के साथ रीडिजाइन LED हेडलाइट, रियर में नीचे मल्टी-पॉइंट LED टेल लैंप, 20 लीटर का फ्यूल टैंक, एक तरफा स्विंगआर्म और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट रखा गया है।
कॉर्नरिंग ABS के साथ आती है डुकाटी डायवेल V4
कंफर्ट राइडिंग के लिए कंपनी डुकाटी डायवेल V4 के लिए एल्यूमीनियम से बने मोनोकॉक फ्रेम का यूज कर रही है। इसके फ्रंट में 50mm का अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक एब्जॉर्बर है। दोनों यूनिट फुली एडजेस्टेबल हैं।
ब्रैकिंग के लिए फ्रंट की तरफ ब्रेम्बो स्टाइलमा मोनोब्लॉक कैलिपर्स के साथ डबल 330mm डिस्क ब्रैक दिए गए हैं और रियर ब्रेम्बो से दो-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 265mm डिस्क ब्रैक मिलते हैं। बाइक कॉर्नरिंग ABS के साथ भी आती है।

डुकाटी डायवेल V4 : फीचर्स
डुकाटी डायवेल V4 में 5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। अन्य फीचर्स में राइडिंग मोड, पावर मोड, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हील कंट्रोल, डुकाटी ब्रेक लाइट, क्रूज कंट्रोल, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स और बहुत कुछ शामिल हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!