राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बेठक हुई आयोजित आगामी प्रदर्शन को लेकर हुई चर्चा
केशवरायपाटन. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला बूंदी की जिला बैठक जिला अध्यक्ष अनिल सामरिया की अध्यक्षता में राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रहे प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा प्रदेश के शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांग-पत्र को लेकर जयपुर में 24 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक समस्याओं के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी बात करता है। संगठन के द्वारा समयबद्ध तरीके से शिक्षक समस्याओं के समाधान के प्रयास के साथ ही सामाजिक सेवाओं के भी अनेक प्रकल्प वर्षभर किए जाते हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सामरिया ने लंबे समय से प्रदेश में शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने पर रोष प्रकट किया और कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अध्यापकों के स्थानांतरण अविलंब किए जाने चाहिए। सामरिया ने विगत 3 वर्षों से पदोन्नति नहीं होने पर भी सरकार को कोसा और शीघ्र ही विभागीय प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले की रैंकिंग सुधारने के शिक्षकों को अनावश्यक प्रताड़ित किए जाने पर भी गुस्सा जाहिर किया किया और विभागीय कार्यप्रणालियों को सुधारने और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की हिदायत दी तथा अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की भी मांग की। संगठन के प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तुलसीराम नामा ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए संगठन की आवश्यकता और महत्व समझाया। इस अवसर पर संभाग संयुक्त मंत्री हनुमान उपाध्याय जिला संगठन मंत्री रामराज बराला कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री रितेश सनाढ्य जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव अतिरिक्त जिलामंत्री प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल मेघवाल जिला शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि रवि गौतम जिला संस्कृत सचिव गजेंद्र मेघवाल उपशाखाध्यक्ष बूंदी नगर राजीव पावा बूंदी ग्रामीण उपशाखाध्यक्ष राकेश शर्मा तालेड़ा उपशाखाध्यक्ष मुकेश गुर्जर के पाटन उपशाखाध्यक्ष अंकित गौतम लाखेरी उपशाखाध्यक्ष सतीश प्रजापत देई उपशाखाध्यक्ष बद्रीलाल मीणा नैनवां उपशाखाध्यक्ष सुगनचंद मीणा उपशाखामंत्री बूंदी नगर मूलशंकर शर्मा उपशाखामंत्री बूंदी ग्रामीण मनोज जैन उपशाखामंत्री तालेड़ा लोकेश शर्मा उपशाखामंत्री के पाटन विजय मिलिंद उपशाखा हिंडौली महिला मधु सैनी उपशाखा बूंदी नगर महिला मंत्री इंदु शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी सहित संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक उपाध्याय हेमराज ओढ़ हरिशंकर चित्तौड़ा विजय गुप्ता पंकज जैन योगेश शर्मा रिछपाल सिंह लोकेश मीणा संजय मीणा मौजूद रहे। बैठक की कार्यवाही जिलामंत्री मुकेश शर्मा ने संचालित की।