सीधी भर्ती पटवारी प्रतियोगी परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटित
गंगानगर। राजस्व मंडल अजमेर के निर्देशानुसार सीधी भर्ती पटवारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 के चयनित 71 अभ्यर्थियों को गंगानगर जिला आवंटित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 24 और 25 फरवरी 2026 को जिला परिषद गंगानगर में अपने दस्तावेजों की जांच के पश्चात 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गजसिंहपुर स्थित पटवार प्रशिक्षण शाला में उपस्थिति देनी होगी।